पटना में दिनदहाड़े फायरिंग बदमाशों ने दो भाइयों को मारी गोली, एक की हत्या

बिहार की राजधानी पटना रविवार रात को गोलीकांड से दहल गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र में दो भाइयों पर बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। दनादन फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर की बताई जा रही है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक रिसेप्शन पार्टी से निकल रहे थे। तभी चार की संख्या में आए बदमाशों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। इससे इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी में घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *