HomeBreaking Newsबांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, भाजपा उम्मीदवार को 19,324...

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, भाजपा उम्मीदवार को 19,324 मतों से हराया

पटना। बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

32 चरणों की मतगणना में लगातार बढ़त

अंतिम परिणाम के अनुसार प्रशांत किशोर को 64,151 मत मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 मत प्राप्त हुए। राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14,273 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 646 मतदाताओं ने ‘नोटा’ का विकल्प चुना।

सोमवार सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती दौर से ही प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए रहे। निर्वाचन आयोग के अनुसार 32 चरणों की मतगणना में वह हर चरण में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहे। परिणाम घोषित होने के बाद जन सुराज समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments