HomeBlogभागलपुर ने लखीसराय को 206 रनों से पराजित, विकास यादव बने में...

भागलपुर ने लखीसराय को 206 रनों से पराजित, विकास यादव बने में ऑफ द मैच

भागलपुर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बीसीए मेन्स सीनियर वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में खेले गए लीग मुकाबले में भागलपुर मेन्स सीनियर टीम ने लखीसराय मेन्स सीनियर को 206 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।

भागलपुर मेन्स सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर मेन्स सीनियर की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 353 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विकाश बासुदेव यादव ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 150 गेंदों पर नाबाद 159 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा बासुकीनाथ युधिष्ठिर मिश्रा ने 60 गेंदों पर 71 रनों (6 चौके, 3 छक्के) की तेज पारी खेली और सूर्या रघु वंश ने मात्र 19 गेंदों पर 38 रनों का योगदान दिया।

लखीसराय की ओर से रवि बिनोड सिंह और प्रणय संजय कुमार ने 2-2 विकेट लिए। 354 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम भागलपुर की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी तरह नतमस्तक दिखी और मात्र 32.2 ओवरों में 147 रनों पर ढेर हो गई। लखीसराय की ओर से रवि बिनोड सिंह (34 रन) और आयुष विजय रंजन (31 रन) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सचिन दिलीप कुमार ने शानदार स्पेल डालते हुए 6 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट झटके।

वहीं सूर्या रघु वंश और कुणाल पीयूष राज ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। विकाश बासुदेव यादव को उनकी नाबाद 159 रनों की पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका में वेद प्रकाश एवं अमरिंदर पांडे रहे। स्कोरर के रूप में अंकित अमित राज एवं शिवम कुमार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं ऑब्ज़र्वर के रूप में एनसीए लेवल-2, बीसीसीआई के कोच संजय कुमार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments