HomeBlogVRIMS को 150 MBBS सीटों की NMC मान्यता, डायरेक्टर आलोक शर्मा सम्मानित

VRIMS को 150 MBBS सीटों की NMC मान्यता, डायरेक्टर आलोक शर्मा सम्मानित


उत्तर बिहार के लिए चिकित्सा शिक्षा में मील का पत्थ

मोतिहारी ।

पूर्वी चंपारण सहित पूरे उत्तर बिहार के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। चकिया स्थित विराट रामायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (VRIMS) को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), भारत सरकार द्वारा कुल 150 MBBS सीटों की मान्यता मिली है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के डायरेक्टर एवं प्रख्यात शिक्षाविद आलोक शर्मा को बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह सेवा मंडल, मोतिहारी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

समारोह में जिले के प्रख्यात चिकित्सकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्री शर्मा को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। मंच संचालन राजेश कुमार ने किया, धन्यवाद ज्ञापन राकेश मिश्रा ने दिया।

डॉ. सी. बी. सिंह, चंद्र भूषण पाण्डे, पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

यह केवल एक मेडिकल कॉलेज नहीं, बल्कि उत्तर बिहार में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments