पटना।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 19 जुलाई को प्रस्तावित शिवहर दौरे को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सीएम पिपराही प्रखंड के बेलवा घाट में ‘बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल’ का उद्घाटन और कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उनका आगमन-प्रस्थान बेलवा घाट के हेलीपैड से होगा।
सुरक्षा के मद्देनजर शिवहर डीएम ने 18 जुलाई शाम 6 बजे से 19 जुलाई शाम 6 बजे तक 24 घंटे के लिए बेलवा घाट से 5 किमी के दायरे को ‘अस्थायी लाल क्षेत्र’ घोषित किया है। इस ‘मानवरहित विमान उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र’ में ड्रोन, गर्म हवा का गुब्बारा, पैरा-मोटर और अन्य गैर-पारंपरिक उड़न वस्तुओं पर पूरी रोक रहेगी।
उल्लंघन पर मानवरहित विमान नियम-2021 और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई होगी।
सीमावर्ती पूर्वी चंपारण प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। भारत-नेपाल सीमा पर घोड़ासहन, कुंडवाचैनपुर में पहले संदिग्ध ड्रोन पकड़े जा चुके हैं। जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित है और ‘डिजिटल आकाश’ पर पंजीकरण के बिना उड़ान पर रोक है।


