Homeझारखंडउमंग ,हर्षॉल्लास के साथ झारखंड में मना रंगों का उत्सव होली

उमंग ,हर्षॉल्लास के साथ झारखंड में मना रंगों का उत्सव होली

रांची। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में होली का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रांची में हर तरफ़ होली की धूम है। हटिया, डोरंडा, मेन रोड, बरियातू, कोकर, खेल गांव सहित कई जगहों पर लोग होली के मस्ती में डूबे नजर आये। लोग दिनभर रंग खेलने गए और एक दूसरे के यहां जाकर पकवान का आनंद लिया। इसके बाद लोगों ने शाम को अबीर गुलाल खेली और एक दूसरे से मिलकर होली की बधाई दी।

पूरे शहर में लोग फिल्मी गानों बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, रंग बरसे भीगे चुनरवाली, पार्टी ऑल नाइट, लाल परी ओ लाल परी, होली आइ होली आइ जैसे गानों की धुन पर थिरकते नजर आयी।

कही छात्र कपड़ा फाड़ों होली तो कहीं पिचकारी से बच्चे होली खेल रहे थे।

वहीं खेलगांव के फेज वन में लोगों ने छोटा सा तालाब बनाकर एक दूसरे को डुबोकर होली का आनंद उठाया।

वहीं खबर लिखे जाने तक लोग एक दूसरे को अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे थे।

कई स्थानों पर देर रात तक लोगों ने फगुआ गाकर भी होली मनाई।

राजधानी में चप्पे-चप्पे पर थे जवान तैनातराजधानी रांची में होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिखी। जिले भर में लगभग 4000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी।

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि जिले भर में अतिरिक्त 4000 पुलिस बल तैनात किए गए थे। रांची जिला बल के अलावा, रैफ, रैप और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया था। सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई थी।

साथ ही संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही थी। वहीं सभी थाना प्रभारी अपने -अपने क्षेत्र में पेट्राेलिंग करते देखे गये। एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि शहर में शांतिपूर्वक होली मनायी गयी। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments