Homeअन्तर्राष्ट्रीयGen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव

Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव

काठमांडू। पड़ोसी मुल्क नेपाल में जेन जेड आंदोलन के छह महीने बाद गुरुवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
नेपाल में संघीय संसद के नीचले सदन 275 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे (भारतीय समय के मुताबिक 6:45 बजे) शुरू हुई और मतदाता शाम पांच बजे (भारतीय समय के मुताबिक 4:45 बजे) तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे।

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के समन्वयक पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने भरतपुर महानगर में चितवन के शांतिपुर के वार्ड नंबर 14 में स्थित नेपाल पुलिस स्कूल में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और उम्मीद जताई कि चुनावों के बाद देश खुशहाली की ओर बढ़ेगा। उन्होंने मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि वोटर ऐसे उम्मीदवारों को चुनेंगे जो देश और उसके नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देंगे।

वहीं, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने चुच्चीपाटी में काठमांडू उपात्यका खानेपानी लिमिटेड (केयूकेएल) मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद संवाददाताओं सो बातचित में उन्होंने उम्मीद जताई कि यह चुनाव देश में एक राजनीतिक समाधान लाने में मदद करेगा। वह चितवन निर्वाचन क्षेत्र-2 से प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ रहे हैं।आरएसपी के वरिष्ठ ने बालेंद्र शाह सहित विभिन्न दलों के कई अन्य नेताओं ने भी अपने मतदाधिकार का इस्तेमाल किया।

एक रिपोर्ट के अनुसार मतदान की प्रक्रिया आज सुबह सात बजे शुरू हुई। गौरतलब है कि जेन जेड आंदोलन के कारण नेपाली कांग्रेस के समर्थन वाली खड्ग प्रसाद शर्मा ओली की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था।

चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान केंद्रों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं। वोटिंग के दौरान वरिष्ठ नागरिकों , दिव्यांग और पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। सुनसान पहाड़ी इलाकों में चुनाव का सामान पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments