Homeझारखंडवाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विकास के लिए टेंडर जारी, 38.64 करोड़ से होगा निर्माण:सम्राट...

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विकास के लिए टेंडर जारी, 38.64 करोड़ से होगा निर्माण:सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन यानि अपग्रेडेशन के लिए ईपीसी मोड पर ई-टेंडर जारी किया है।

यह टेंडर मौजूदा एयरपोर्ट को कोड-2बी श्रेणी के विमानों के संचालन के अनुरूप विकसित करने के लिए जारी किया गया है।

परियोजना की अनुमानित लागत 38.64 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य की अवधि 11 महीने तय की गई है।

एएआई द्वारा जारी टेंडर के अनुसार परियोजना के तहत प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर टर्मिनल भवन, प्री-इंजीनियर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर, प्री-इंजीनियर्ड फायर स्टेशन तथा अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत बनाना है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य में हवाई संपर्क और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अभी हाल में ही मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन हवाईअड्डे के रनवे के निर्माण के लिए भी 43 करोड़ 13 लाख रुपये की टेंडर जारी किया गया है। और अब एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा वाल्मिकी नगर एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन के लिए टेंडर जारी किया गया है।

उन्होंने कहा-वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास से बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज समेत उत्तर बिहार और सीमावर्ती क्षेत्रों में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए ये बड़ा कदम है। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments