Homeझारखंडविकास योजनाओं और विधि-व्यवस्था को लेकर उपायुक्त की समीक्षा बैठक

विकास योजनाओं और विधि-व्यवस्था को लेकर उपायुक्त की समीक्षा बैठक

रांची। जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त संजय भगत, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, निदेशक आईटीडीए मनीषा तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लंबित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी विभागों को विकास योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी और यातायात सुधार पर जोर

विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, जनशिकायतों का त्वरित निष्पादन करने और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने प्रमुख चौक-चौराहों पर सुचारु यातायात प्रबंधन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर विकास और सुशासन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments