Homeबिहारसमृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएँ, पूर्णिया को 485 करोड़ की...

समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएँ, पूर्णिया को 485 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

पूर्णिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने जिले में कुल 485 करोड़ रुपये की लागत से 92 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 164 करोड़ रुपये की 84 योजनाओं का उद्घाटन तथा 321 करोड़ रुपये की 8 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के बुनियादी ढांचे और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की। इनमें भूतहा मोड़ से मिल्लिया पॉलिटेक्निक कॉलेज तक आरओबी सहित बाईपास पथ निर्माण, एसएच-65 (बनभाग चौक) से बिशनपुर धर्मकांटा तक सड़क चौड़ीकरण, तथा धमदाहा से पूर्णिया तक एसएच-65 को फोर लेन बनाने की योजना शामिल है। साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट को सीधे सड़क संपर्क से जोड़ने की भी घोषणा की गई।

धार्मिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए मां पूरण देवी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा काझाकोठी परिसर तक स्टेट हाईवे-65 से सीधा संपर्क मार्ग और मिथिला हाट की तर्ज पर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास की योजना भी शामिल है।

खेल और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मल्टीपर्पस हॉल) तथा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल निर्माण की योजना पर भी काम किया जाएगा।

प्रशासनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अमौर, कस्बा, कृत्यानंद नगर, धमदाहा, पूर्णिया, बनमनखी, रुपौली, बायसी, बैसा और बड़हराकोठी में जर्जर कार्यालय भवनों के स्थान पर नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनाए जाने की घोषणा की गई।

इसके अलावा किसानों और पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए डेयरी, मत्स्य और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया, जिससे मक्का, मखाना और मछली उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments