Homeबिहारनीतीश कुमार ने कटिहार में की विकास योजनाओं की समीक्षा, उद्योगों को...

नीतीश कुमार ने कटिहार में की विकास योजनाओं की समीक्षा, उद्योगों को बढ़ावा देने का दिया निर्देश

कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कटिहार के प्राणपुर में समृद्धि यात्रा, 2026 के तहत विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बिहार में उद्योग लगाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत राज्य में शहरी क्षेत्रों का विस्तार, नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, नए आधुनिक नियोजित शहरों का विकास, 5 नई एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण और ग्रामीण सड़कों का चरणबद्ध तरीके से 2 लेन चौड़ीकरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों को विकसित करने और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है।

समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments