जमुई :नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म

जमुई । बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने शनिवार को झाझा थाना में लिखित आवेदन दिया है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उनकी दोनों बेटियां शौच के लिए गांव के बहियार की ओर गई थीं। इसी दौरान गांव का ही युवक दिनेश यादव वहां पहुंच गया। उन्होने बताया कि दिनेश ने उनकी छोटी बेटी को डराया और फिर 10 रुपये देकर बिस्कुट लेकर खा लेने की बात कह कर उसे भगा दिया। उन्होंने बताया कि दिनेश यादव के द्वारा उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया । जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ गांव के बहियार में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का युवक दिनेश यादव वहां पहुंचा और जबरन बड़ी बहन को पकड़ लिया।

आरोप है कि युवक ने छोटी बहन को दस रुपये दिए और धमकाते हुए उसे वहां से भगा दिया। डर के कारण छोटी बहन तुरंत घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिवार के लोग तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। परिजनों के अनुसार, जब वे वहां पहुंचे तो किशोरी निवस्त्र अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद परिजन किशोरी को घर ले गए।

पीड़िता के पिता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि घटना के बाद जब वे आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे, तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें भगा दिया और मामले को दबाने की कोशिश की। इसके बाद परिवार ने न्याय के लिए झाझा थाना का रुख किया।

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला पुलिस की टीम भी मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *