आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए अब लिये जाएंगे 22 तक आवेदन

रांची। जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के अंतर्गत कमजोर और वंचित वर्ग (डिसएडवांटेज्ड ग्रुप्स एंड वीकर सेक्शन) के बच्चों के लिए मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं (इंट्री लेवल क्ला्सेस) में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।

इसे लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर आवेदनों को ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि को एक सप्ताह बढ़ाकर 22 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन की ओर से सभी योग्य और पात्र अभिभावकों को 22 मार्च तक आवश्यक रूप से अपना आवेदन आरटीईरांची डॉट इन पोर्टल पर जमा करने को कहा गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर वाटसएप नंबर 9304240308 भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *