रामनवमी पर रांची में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, महावीर मंडल ने की अनुशासन-सौहार्द बनाए रखने की अपील

रांची। रामनवमी के पावन अवसर पर श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, रांची की ओर से 26 मार्च (अष्टमी) और 27 मार्च 2026 (नवमी) को पारंपरिक रूप से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान शहर के विभिन्न अखाड़ों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

यह जानकारी समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा ने बुधवार को श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा संचालकों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही समयबद्ध तरीके से जुलूस में शामिल होने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

सागर वर्मा ने प्रशासन से शोभायात्रा के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न कराना है।

प्रेस वार्ता में समिति के उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा (चंकी) सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *