तपोवन मंदिर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रामनवमी उत्सव के लिए किया आमंत्रित

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तपोवन मंदिर, निवारनपुर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति के सदस्य प्रणय कुमार वर्मा, अयोध्या दास एवं आशुतोष दास शामिल थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी महोत्सव में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *