Homeअन्तर्राष्ट्रीयबारातियों की कार और ट्रक में टक्कर, चार की मौत

बारातियों की कार और ट्रक में टक्कर, चार की मौत

इंदौर। देवगुराड़िया मार्ग पर हुए इस हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, कार में 11 लोग सवार थे, जो आष्टा से शादी समारोह के बाद इंदौर लौट रहे थे। इस दाैरान रविवार देर रात ढाई बजे के करीब देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास अचानक ब्रेक लगने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में इरफान (24), आरिस (20), फरहान (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरफाद (23) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि ट्रक में भूसा भरा था और वह तेज रफ्तार से चल रहा था। ओवरटेक के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया। कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समझाने के बाद यातायात बहाल कराया गया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही इलाके के रहने वाले थे और आष्टा से बारात लेकर लौट रहे थे। इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार देररात दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार (क्वालिस) को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments