Homeखेलबैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में पी वी सिंधु ने रोमांचक जीत दर्ज की,...

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में पी वी सिंधु ने रोमांचक जीत दर्ज की, लक्ष्य सेन बाहर

निंगबो : दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु ने बुधवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 के पहले दौर में कड़ा मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

करीब दो महीने बाद कोर्ट पर उतरी सिंधु को मलेशिया की वर्ल्ड नंबर-38 वोंग लिंग चिंग के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।

पहला गेम 15-21 से गंवाने के बाद सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-11, 21-19 से जीत लिए। एक घंटे सात मिनट तक चले इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अब उनका सामना दूसरे वरीयता प्राप्त चीन की वांग झी यी से होगा।

इससे पहले आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-7 और पिछले साल के कांस्य पदक विजेता ली शी फेंग को 21-13, 21-16 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। 51 मिनट में मिली इस जीत के बाद आयुष अब प्री-क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के ची यू जेन से भिड़ेंगे।

हालांकि, भारत के लक्ष्य सेन को निराशा हाथ लगी और उन्हें हांगकांग के ली चेक यू के खिलाफ 12-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला एकल में मालविका बंसोड़ और तन्वी शर्मा भी अपने-अपने मुकाबले सीधे गेम में हारकर बाहर हो गईं।

दिन के बाद के मुकाबलों में एच एस प्रणय, किदांबी श्रीकांत और उन्नति हुड्डा एकल वर्ग में एक्शन में नजर आएंगे।

भारतीय परिणाम (राउंड ऑफ 32):

महिला एकल:

पी वी सिंधु ने वोंग लिंग चिंग (मलेशिया) को 15-21, 21-11, 21-19 से हराया

बसानन ओंगबामरुंगफान (थाईलैंड) ने मालविका बंसोड़ को 21-10, 21-19 से हराया

करुपाथेवन लेटशाना (मलेशिया) ने तन्वी शर्मा को 21-19, 21-14 से हराया

पुरुष एकल:

आयुष शेट्टी ने [5] ली शी फेंग (चीन) को 21-13, 21-16 से हराया

ली चेक यू (हांगकांग) ने लक्ष्य सेन को 21-12, 21-19 से हराया

महिला युगल:

ली यी जिंग/लुओ शू मिन (चीन) ने कविप्रिया सेल्वम/सिमरन सिंघी को 21-9, 21-8 से हराया

हाथाइथिप मिजाद/नपापाकोर्न तुंगकसाटन (थाईलैंड) ने अश्विनी भाट के./शिखा गौतम को 21-10, 21-10 से हराया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments