बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल : झारखंड में 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

रांची : झारखंड पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने देर रात अधिसूचना जारी कर 46 IPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस फेरबदल में एडीजी (ADG) स्तर से लेकर एएसपी (ASP) और एसडीपीओ (SDPO) स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

बड़े बदलाव की मुख्य बातें और पूरी सूची दी गई है:

जिलों के नए एसपी की सूची

जिलानए पुलिस अधीक्षक (SP)
बोकारोनाथू सिंह मीणा
हजारीबागअमन कुमार
देवघरप्रवीण पुष्कर
सरायकेला-खरसावांनिधि द्विवेदी
गढ़वाआशुतोष शेखर
रामगढ़मुकेश कुमार लुनायत
पलामूकपिल चौधरी
चतराअनिमेष नैथानी
कोडरमाकुमार शिवाशीष
पाकुड़अनुदीप सिंह
जामताड़ाशंभू कुमार सिंह
खूंटीऋषभ गर्ग

बड़े अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
मुख्यालय स्तर पर भी कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में विस्तार किया गया है:
मनोज कौशिक (ADG CID): इन्हें मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पंकज कम्बोज (MD, हाउसिंग कॉरपोरेशन): इन्हें आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नरेंद्र कुमार सिंह: इन्हें पलामू जोन के आईजी के साथ-साथ आईजी अभियान का भी जिम्मा मिला है।

आईजी (IG) और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव

अधिकारी का नामनया पद/जिम्मेदारी
शैलेंद्र कुमार सिन्हाआईजी, बोकारो
क्रांति कुमार गेड़िदेशीआईजी, निगरानी-सह-सुरक्षा
माइकलराज एसआईजी, रेल
सुनील भास्करआईजी, JAP
राजकुमार मेहताएसपी, एटीएस (ATS)
प्रशांत आनंदएसपी, संचार एवं तकनीकी सेवा

युवा अधिकारियों और एएसपी की नई नियुक्तियां
सरकार ने कई प्रशिक्षु और युवा आईपीएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण अनुमंडलों की जिम्मेदारी दी है:

गौरव गोस्वामी: ग्रामीण एसपी, रांची
ललित मीणा: सिटी एसपी, जमशेदपुर
निखिल राय: एएसपी, कोतवाली (रांची)
सैयद मुस्तफा हासमी: एसडीपीओ, चक्रधरपुर
श्रुति: एसडीपीओ, चैनपुर
राघवेंद्र शर्मा: एसडीपीओ, पतरातू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *