ठगी के दस लाख रुपए बरामद

पुलिस के ‘सुपर कॉप’ इंस्पेक्टर मनीष कुमार क जलवा, साइबर ठगी के 10 लाख रुपये वापस कराकर पेश

मोतिहारी।

जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने वाली पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 10 लाख रुपये सुरक्षित वापस करवा दिए हैं। इस सफलता के केंद्र में रहे हैं जिले के बेहद अनुभवी और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार, जिनकी सूझबूझ और तकनीकी कुशलता ने साइबर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
इंस्पेक्टर मनीष कुमार का नाम मोतिहारी पुलिस के उन चुनिंदा अधिकारियों में शुमार है जिनकी कार्यशैली अपराधियों के लिए खौफ और आम जनता के लिए राहत का सबब रही है। वर्तमान में साइबर थाने में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे मनीष कुमार का रिकॉर्ड हमेशा से ही उत्कृष्ट रहा है। इससे पहले कालीबाग ओपी प्रभारी और चनपटिया थाना प्रभारी के रूप में उनका कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। चनपटिया और कालीबाग में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया था, बल्कि कई जटिल मामलों का खुलासा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
उनकी इसी काबिलियत और पुराने अनुभवों का परिणाम है कि साइबर थाना कांड संख्या-101/25 में फंसे 10 लाख रुपये की बड़ी रकम को उन्होंने सफलतापूर्वक रिकवर करा लिया। मनीष कुमार जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ही यह भरोसा दिलाती है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून की पहुंच से बाहर नहीं रह सकता। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस महकमे के साथ-साथ जिले की जनता भी उनकी कार्यकुशलता की जमकर सराहना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *