HomeBreaking Newsआज 19 अप्रैल का पंचांग

आज 19 अप्रैल का पंचांग

🙏🏾

🌺 ऊं श्री गणेशाय नमः 🌺

दिन – रविवार
संवत्सर नाम – रौद्र
युगाब्दः- 5128
विक्रम संवत् – 2083
शक संवत् – 1948
अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)
गोल – सौम्य (उत्तर)
ऋतु – बसन्त
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्लपक्ष
तिथि – द्वितीया दिन 01:01 बजे तक
नक्षत्र – भरणी दिन 09:11 बजे तक
योग – आयुष्यमान रात्रि 10:42 बजे तक
करण – कौलव
सूर्योदय – 05:39
सूर्यास्त – 06:21
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
🌞पाक्षिक सूर्य – अश्विनी नक्षत्र में
🌸 आज का व्रत-त्योहार:- श्री परशुराम जयंती (प्रदोष व्यापिनी तृतीया तिथि में),छत्रपति शिवाजी जयंती (तिथि अनुसार) 🌸
🌚राहु काल – सायं 04:30 से 06:00 बजे तक
🌹कल (20 अप्रैल सोमवार) का व्रत-त्योहार:- अक्षय तृतीया (रत्न,छाता,पंखा,शक्कर,जल-कुम्भादि दान),चन्दन से भगवान श्रीविष्णु पूजन,ह्यग्रीव जयंती,श्रीबद्री-केदार तीर्थयात्रा दिवस,मातङ्गी जयंती,सागर अथवा अन्य तीर्थादि में स्नान-दान का पुण्यफलदायक विधान,सर्वार्थसिद्धि योग (दिन 07:36 बजे के उपरांत),वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत (मध्याह्न व्यापिनी),पूर्व दिशा में शनि उदय 🌹
🌼 सुविचार 🌼
पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रीविष्णु के आवेशावतार भगवान परशुराम का आविर्भाव वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) के दिन हुआ था। इस दिन भगवान परशुराम का पूजन करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है तथा मनुष्य दीर्घायु होता है।
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
अश्वत्थामा बलिर्व्यासो हनुमांश्च विभीषणः।
कृपः परशुरामश्च सप्तैते चिरंजीविनः। ।
सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेयमथाष्टकम्।
जीवेद्वर्षशतं सोऽपि सर्वव्याधिविवर्जितः। ।
भावार्थ:- अश्वत्थामा,बलि,व्यास,हनुमान,विभीषण,कृपाचार्य और भगवान परशुराम- ये सात महामानव चिरंजीवी हैं। यदि इन महानुभावों एवं आठवें ऋषि मार्कण्डेय का नित्य स्मरण किया जाए तो शरीर के सारे रोग नष्ट हो जाते हैं और सौ वर्ष की आयु प्राप्त होती है।
👏सर्वे भवन्तु सुखिनः👏
सौजन्य:- सुशील कुमार पाण्डेय-प्राचार्य
आर्षविद्या शि•प्र•सेवा संस्थान-वेद विद्यालय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments