केजरीवाल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से चेन्नई में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद आज चेन्नई में संयुक्त रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु में डीएमके और मुख्यमंत्री स्टालिन के समर्थन में चुनावी प्रचार करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर जारी संदेश में कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ। हम शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और महिला सशक्तिकरण के लिए एक समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। हमने हमेशा एक-दूसरे से सीखा है। केजरीवाल ने तमिलनाडु के लोगों के जीवन को बदलने में स्टालिन के समर्पित शासन द्वारा पैदा किए गए प्रभाव की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *