Homeझारखंडझारखंड में गर्मी ने लिया 'रौद्र रूप': 6 जिलों में पारा 40...

झारखंड में गर्मी ने लिया ‘रौद्र रूप’: 6 जिलों में पारा 40 के पार, जाने अपने शहर का हाल…

रांची : झारखंड में सूर्यदेव के तीखे तेवर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के पलामू प्रमंडल सहित कई हिस्सों में लू (Heat Wave) का प्रकोप जारी है। मंगलवार को प्रदेश के 6 प्रमुख जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के जादुई आंकड़े को पार कर गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।

डाल्टनगंज रहा प्रदेश में सबसे गर्म
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, डाल्टनगंज 43.8°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद सरायकेला और जमशेदपुर में भी भीषण गर्मी का असर देखा गया।

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
डाल्टनगंज43.8°C25.5°C
सरायकेला43.0°C
जमशेदपुर42.6°C25.3°C
बोकारो42.2°C24.5°C
चाईबासा41.4°C26.0°C
रांची40.1°C25.3°C

कहीं लू का कहर, तो कहीं हल्की राहत
एक तरफ जहाँ पूरा राज्य गर्मी से उबल रहा है, वहीं पिछले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में मेघ मेहरबान भी हुए हैं। पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में 14.2 मिमी और सिमडेगा में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। जमशेदपुर और तोरपा में भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे स्थानीय स्तर पर तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है।

सावधान! आ रहा है आंधी-पानी का अलर्ट
मौसम केंद्र रांची ने 24 और 25 अप्रैल के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन दो दिनों में राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात (Thunderstorm) और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

राजधानी रांची में भी ‘लू’ जैसे हालात
रांची में मंगलवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि लू और बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोग हाइड्रेटेड रहें और दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments