Homeफीचरमनोरंजनपिता के साथ पर्दे पर बेटे की शुरुआत, ‘राजा शिवाजी’ सुर्खियों में

पिता के साथ पर्दे पर बेटे की शुरुआत, ‘राजा शिवाजी’ सुर्खियों में

अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर जारी होते ही चर्चा में आ गया है। 20 अप्रैल को सामने आए इस ट्रेलर में रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में मराठा साम्राज्य के शौर्य, संघर्ष और स्वराज्य की भावना को भव्य अंदाज में पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। हालांकि ट्रेलर की सबसे खास बात यह रही कि इस फिल्म के जरिए रितेश और जेनेलिया डिसूजा के बेटे राहिल देशमुख ने भी अभिनय की दुनिया में पहला कदम रखा है।

ट्रेलर की शुरुआत युवा शिवाजी महाराज के रूप में राहिल देशमुख की झलक से होती है। दस वर्षीय राहिल ने बाल शिवाजी की भूमिका निभाई है और अपने छोटे से दृश्य में मासूमियत के साथ प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह देशमुख परिवार के लिए एक भावुक और खास पल माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस राहिल की स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं।

फिल्म में रितेश और जेनेलिया के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और फरदीन खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश ने यह भी पुष्टि की कि सलमान खान फिल्म में एक खास कैमियो करते दिखाई देंगे। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक भव्य ऐतिहासिक अनुभव देने का वादा कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments