Homeझारखंडन्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्यपाल ने दिलायी लोकायुक्त पद की शपथ

न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्यपाल ने दिलायी लोकायुक्त पद की शपथ

रांची । राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की ओर से न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता की लोकायुक्त के रूप में नियुक्ति संबंधी वारंट का वाचन किया । इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी ने नवनियुक्त लोकायुक्त को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी, महापौर रौशनी खलखो, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल तथा गृह विभाग वंदना दादेल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची के लोकभवन स्थित दरबार हॉल में झारखण्ड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखण्ड राज्य के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण के बाद शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments