Homeफीचरमनोरंजनइस हफ्ते सिनेमाघरों में 4 नई फिल्में रिलीज, ‘स्पाइडर-मैन 4’ से लेकर...

इस हफ्ते सिनेमाघरों में 4 नई फिल्में रिलीज, ‘स्पाइडर-मैन 4’ से लेकर ‘हनुमान अंश’ तक शामिल

मुंबई। जुलाई 2026 के आखिरी हफ्ते में दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों की सौगात मिलने वाली है। इस हफ्ते कुल चार नई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। इनमें हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, राघव जुयाल की ‘भाई तेरा स्टार है’, आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ और हॉलीवुड फिल्म ‘आई वांट योर सेक्स’ शामिल हैं। वहीं, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज टाल दी गई है।

‘ओह माय डॉग’ की रिलीज टली

अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ पहले 31 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। निर्माताओं ने यह फैसला ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की बड़ी रिलीज और सीमित पर्दों की उपलब्धता को देखते हुए लिया है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को होगी रिलीज

मार्वल स्टूडियोज की चर्चित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई 2026 को भारत में रिलीज होगी। टॉम हॉलैंड और जेंडया अभिनीत यह ‘स्पाइडर-मैन’ श्रृंखला की चौथी फिल्म है।

फिल्म की कहानी ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के बाद आगे बढ़ती है, जहां पीटर पार्कर की पहचान दुनिया भूल चुकी है। अब वह अकेलेपन से जूझते हुए एक नए खतरे का सामना करेगा।

‘भाई तेरा स्टार है’ में राघव जुयाल का नया अंदाज

राघव जुयाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक हास्य-नाटक फिल्म है, जिसमें राघव ने अजय सिंह नाम के एक महत्वाकांक्षी कलाकार की भूमिका निभाई है, जो लंदन में सफलता हासिल करने का सपना देखता है।

फिल्म में राघव जुयाल के साथ संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह और अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है।

‘हनुमान अंश’ में दिखेगी नीम करौली बाबा की कहानी

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ 31 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म संत नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित है।

फिल्म में आस्था, प्रेम और मानवता के संदेश को दिखाया गया है। इसमें शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे अहम भूमिकाओं में हैं।

हॉलीवुड फिल्म ‘आई वांट योर सेक्स’ भी होगी रिलीज

30 जुलाई को हॉलीवुड फिल्म ‘आई वांट योर सेक्स’ भी भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी इलियट नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक मशहूर कलाकार से जुड़ने के बाद पूरी तरह बदल जाती है।

फिल्म में कूपर हॉफमैन, ओलिविया वाइल्ड, मेसन गुडिंग और डेविड डिग्स जैसे कलाकार नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments