Homeफीचरमनोरंजन'द इंडिया स्टोरी' का फीका आगाज़

‘द इंडिया स्टोरी’ का फीका आगाज़

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत करने में सफल रही। कीटनाशकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन महज 16 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि विदेशी बाजारों में इसका कोई कारोबार दर्ज नहीं हुआ।

चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सागर बी. शिंदे ने लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये के बजट में किया है। फिल्म की शूटिंग पुणे और कोल्हापुर में हुई है और इसे हिंदी, तमिल तथा तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म को शुरुआती दिन दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका।

फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के अलावा मुरली शर्मा और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। अब सभी की नजरें सप्ताहांत के कारोबार पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि सकारात्मक प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म की कमाई में आने वाले दिनों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments