दोपहर एक बजे तक बंगाल में 62.18 प्रतिशत मतदान

कोलकाता। दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक मतदान मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज सीट पर 71.07 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके बाद रघुनाथगंज में 70.29 प्रतिशत, चंद्रकोणा में 69.41 प्रतिशत, सूती में 68.86 प्रतिशत और गरबेता में 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान मालदा जिले की चांचल सीट पर 53.81 प्रतिशत रहा। इसके अलावा इंग्लिश बाजार में 55.11 प्रतिशत, सिलीगुड़ी में 55.72 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 56.23 प्रतिशत, पुरुलिया में 56.78 प्रतिशत और चकुलिया में 56.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में दोपहर एक बजे तक 65.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि तमलुक में 63.77 प्रतिशत और खड़गपुर में 66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। झाड़ग्राम में 64.85 प्रतिशत, मेदिनीपुर में 63.38 प्रतिशत और बांकुड़ा में 64.91 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, कई जिलों में दोपहर बाद मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है। शाम तक अंतिम आंकड़ों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा सकती है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान जारी है। यहां बंपर वोटिंग हुई है। दोपहर एक बजे तक 62.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कई संवेदनशील इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत तेज रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *