Homeझारखंडधू-धू कर जला कोल्डड्रिंक लदा ट्रक, मची अफरातफरी

धू-धू कर जला कोल्डड्रिंक लदा ट्रक, मची अफरातफरी

हजारीबाग : जिले के पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH) पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दो मालवाहक ट्रकों के बीच हुई सीधी टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस घटना में कोल्डड्रिंक से लदा एक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि दूसरे ट्रक को भी भारी नुकसान पहुँचा है।

जोरदार टक्कर और फिर धमाका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही वाहनों के इंजन से चिंगारियां निकलीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। एक ट्रक में भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक लदा था, जबकि दूसरे में स्पंज भरा हुआ था। आग की लपटें देख हाईवे पर आवाजाही थम गई और लोगों के बीच दहशत फैल गई।

बाल-बाल बचे चालक और खलासी
राहत की बात यह रही कि इस भयानक मंजर के बावजूद कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जैसे ही ट्रकों में आग लगी, दोनों वाहनों के चालक और सह-चालक (खलासी) सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते केबिन से बाहर कूद गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments