Homeझारखंडझारखंड में 4–5 मई को मौसम का अलर्ट

झारखंड में 4–5 मई को मौसम का अलर्ट

रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई को रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना है। वहीं 5 मई को राजधानी रांची समेत खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिलों में भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 35.1 और न्यूनतम 23.7 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 22.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.2 और न्यूनतम 22.5 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को कहा गया है।-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments