लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा हटी, तेज प्रताप को 1 बॉडीगार्ड, तेजस्वी का Y+ कवर बरकरा

पटना

बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार दोनों नेताओं की Z+ सुरक्षा श्रेणी वापस ले ली गई है। अब उन्हें “विशेष सुरक्षा व्यवस्था” के तहत कवर दिया जाएगा।

क्या थी Z+ सुरक्षा और अब क्या मिलेगा?
Z+ श्रेणी में NSG/बिहार पुलिस के कमांडो, बड़े पैमाने पर हाउस गार्ड, एस्कॉर्ट और बुलेटप्रूफ गाड़ियां शामिल थीं। नए आदेश के मुताबिक अब दोनों नेताओं को एसएसजी यानी स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप का कवर मिलता रहेगा, क्योंकि दोनों पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

नई व्यवस्था के तहत:
हाउस गार्ड: बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 2 से 8 जवान तैनात रहेंगे।
बॉडीगार्ड: पटना जिला बल के 2 बॉडीगार्ड उपलब्ध रहेंगे।
वाहन व एस्कॉर्ट: बुलेटप्रूफ कार, हाईवे क्विक रिस्पॉन्स टीम HQRटी का पायलट और जिला बल का एस्कॉर्ट दिया जाएगा।
राबड़ी देवी: उनकी सुरक्षा में सादे लिबास में महिला अंगरक्षक भी तैनात रहेगी।

तेज प्रताप-तेजस्वी की सुरक्षा में क्या बदलाव?
आदेश के अनुसार लालू परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजद नेता तेज प्रताप यादव की सुरक्षा घटाकर सिर्फ 1 बॉडीगार्ड कर दी गई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का Y+ सुरक्षा कवर बरकरार रखा गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सुरक्षा की समीक्षा खतरे के आकलन, वर्तमान पद और पूर्व पद की स्थिति के आधार पर समय-समय पर होती रहती है। सरकार ने कहा है कि विशेष सुरक्षा व्यवस्था में दोनों नेताओं की सुरक्षा के सभी जरूरी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है।

इस बदलाव के बाद लालू-राबड़ी के आवास और काफिले की सुरक्षा व्यवस्था नई गाइडलाइन के अनुसार संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *