HomeE-Paper… अब साइबर ठगों पर मोतिहारी पुलिस का होगा प्रहार

… अब साइबर ठगों पर मोतिहारी पुलिस का होगा प्रहार

  • सुरक्षा के ‘महा-अभियान’ कार्यक्रम में बेटियों को फ्री शूटिंग ट्रेनिंग का ऐलान

मोतिहारी ।

डिजिटल युग में एक क्लिक की गलती गाढ़ी कमाई राख कर देती है। इसी खतरे को भांपकर राधाकृष्ण सिकरिया बी.एड. कॉलेज में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा जागरूकता का ‘महा-अभियान’ चला। कार्यक्रम ने छात्रों को सतर्क किया और साइबर अपराधियों को सीधी चेतावनी दे दी।
साइबर एएसपी प्रीतिश कुमार ने साफ कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करना ‘आत्मघाती’ है। ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन डायल करें। इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ और बिजली बिल के नाम पर डराने वाले गिरोहों से बचने को कहा। सीबीआइ या पुलिस बनकर फोन करने वालों को उन्होंने फटकार लगाई। उनका मंत्र था कि ओटीपी , पासवर्ड, एटीएम पिन बताना मतलब तिजोरी की चाबी चोर को देना।
एएसपी कुमारी प्रियंका ने महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी और छात्राओं को निडर होकर आवाज उठाने का मंत्र दिया। बैंक ऑफ इंडिया के मंटू कुमार ने ऑनलाइन शॉपिंग के जाल से बचने की सलाह दी।
कॉलेज अध्यक्ष डॉ. शंभू नाथ सिकरिया ने मंच से ऐलान किया कि अब 13 साल से ऊपर की बेटियों को संस्थान में ‘गर्ल्स शूटिंग एकेडमी’ में मुफ्त निशानाबाजी और आत्मरक्षा सिखाई जाएगी। सचिव यमुना कुमार सिकरिया ने कहा कि शिक्षा के साथ सुरक्षा की समझ अब अनिवार्य है।
दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए इस आयोजन में सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। सबने संकल्प लिया कि साइबर ठगों को सबक सिखाएंगे, खुद को सुरक्षित रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments