Homeक्राइमछपरा जंक्शन पर महिला डिब्बे से 24 लीटर अवैध शराब बरामद

छपरा जंक्शन पर महिला डिब्बे से 24 लीटर अवैध शराब बरामद

सारण। रेलवे सुरक्षा बल की विशेष निगरानी टीम, अपराध जांच शाखा तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा जंक्शन को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त दल ने छपरा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 05096 के पहुंचने के दौरान सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान रेलगाड़ी के महिला डिब्बा संख्या 074081 की सीट के नीचे दो लावारिस काले रंग के बैग मिले। तलाशी लेने पर बैगों से कुल 24 लीटर अवैध विदेशी एवं देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 7,230 रुपये बताई गई है।

अभियान में रेलवे सुरक्षा बल छपरा के उप निरीक्षक विशाल, सहायक उप निरीक्षक बृज सुंदर कुमार, सहायक उप निरीक्षक आनंद मोहन सिंह, आरक्षी संजय यादव, देवरिया पोस्ट के प्रधान आरक्षी मुकेश कुमार शाह तथा मसरख पोस्ट के मुकेश कुमार सिंह शामिल रहे।

बरामद शराब को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए राजकीय रेलवे पुलिस, छपरा को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments