Homeराष्ट्रीयऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज करेंगे 3.92 करोड़ रुपये के विकास...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज करेंगे 3.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 3.92 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे आनंद नगर सी-खंड स्थित माता मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऊर्जा मंत्री शाम 5 बजे वार्ड क्रमांक 32 के गांधी नगर उद्यान में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। यहां वे 1 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नवीन मल-निकासी पाइपलाइन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

इसके साथ ही 60 लाख 14 हजार रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण, 81 लाख 12 हजार रुपये की लागत से गांधी नगर की विभिन्न गलियों के डामरीकरण, 3 लाख 82 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण तथा 13 लाख 16 हजार रुपये की लागत से वार्ड के सभी उद्यानों में नवीन उपकरणों की स्थापना के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इसके अतिरिक्त 12 लाख 56 हजार रुपये की लागत से सार्वजनिक सुलभ परिसर के मरम्मत कार्य का भी भूमिपूजन किया जाएगा।

शाम 6 बजे ऊर्जा मंत्री वार्ड क्रमांक 3 में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के निकट स्थित शहीद सरमन सिंह उद्यान पहुंचेंगे। यहां वे 23 लाख 60 हजार रुपये की लागत से उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

इसके उपरांत वे आनंद नगर सी-खंड स्थित माता मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।

12 जून की सुबह ऊर्जा मंत्री माता मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments