Homeराष्ट्रीयगुवाहाटी में महिला की संदिग्ध मौत, प्रेमी गिरफ्तार

गुवाहाटी में महिला की संदिग्ध मौत, प्रेमी गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके किराये के मकान से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

मृतका की पहचान सुष्मिता बसुमतारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात तक वह अपने किराये के कमरे में अपने प्रेमी आकाश प्रसाद के साथ मौजूद थी।

बुधवार को महिला का शव बरामद होने के बाद परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर हाथीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आकाश प्रसाद को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments