Homeराष्ट्रीयदिल्ली में अल्पसंख्यक और महिला आयोग को मिले नए अध्यक्ष, सरकार ने...

दिल्ली में अल्पसंख्यक और महिला आयोग को मिले नए अध्यक्ष, सरकार ने की नियुक्तियां

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग और राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। सरकार ने निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष और लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी जानकारी रविवार को दिल्ली सरकार ने अपने सामाजिक माध्यम से साझा की।

अल्पसंख्यक आयोग में निर्मल जैन बने अध्यक्ष

दिल्ली सरकार ने निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नव-नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि ये नियुक्तियां सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को नई ऊर्जा देंगी।

महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरक्षिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नव-नियुक्त अध्यक्ष और सदस्य महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, अधिकारों और सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय व सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता और मजबूत होगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments