Homeखेलश्रीलंका श्रृंखला के लिए भारत की महिला अंडर-19 टीम घोषित, भविका अहिरे...

श्रीलंका श्रृंखला के लिए भारत की महिला अंडर-19 टीम घोषित, भविका अहिरे को कप्तानी

नई दिल्ली। भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने भारत दौरे पर आने वाली श्रीलंका महिला अंडर-19 टीम के खिलाफ खेली जाने वाली श्रृंखला के लिए भारतीय टीमों की घोषणा कर दी है। इस दौरे में तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे।

दोनों प्रारूपों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज भविका अहिरे को टीम की कप्तान बनाया गया है, जबकि महक नरवसे को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टी-20 और एकदिवसीय दोनों टीमों में अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। हालांकि, एकदिवसीय टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। यह श्रृंखला युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

भारत की महिला अंडर-19 टी-20 टीम

भविका अहिरे (कप्तान, विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी आवसरे, अवनी चावड़ा, निधि माहतो, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवसे (उपकप्तान), काश्वी कांडिकुप्पा, मैत्री मणियार, गौरी गोयल, जानवी विकार, अनादी टागड़े और के. दीक्षा (विकेटकीपर)।

भारत की महिला अंडर-19 एकदिवसीय टीम

भविका अहिरे (कप्तान, विकेटकीपर), इरा जाधव, दीया यादव, ईश्वरी आवसरे, वी. प्रतीक्षा, निधि माहतो, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवसे (उपकप्तान), काश्वी कांडिकुप्पा, विधि परमार, गौरी गोयल, जानवी विकार, अनादी टागड़े और के. दीक्षा (विकेटकीपर)।

श्रृंखला का कार्यक्रम

टी-20 मुकाबले (चेन्नई)

22 जून – पहला टी-20, दोपहर 1 बजे

24 जून – दूसरा टी-20, दोपहर 1 बजे

27 जून – तीसरा टी-20, दोपहर 1 बजे

एकदिवसीय मुकाबले (पुडुचेरी)

30 जून – पहला एकदिवसीय मुकाबला, सुबह 9 बजे

3 जुलाई – दूसरा एकदिवसीय मुकाबला, सुबह 9 बजे

6 जुलाई – तीसरा एकदिवसीय मुकाबला, दोपहर 2 बजे

घरेलू परिस्थितियों में खेली जाने वाली इस श्रृंखला में भारतीय युवा टीम बेहतर प्रदर्शन कर भविष्य की अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments