Homeझारखंडभाजपा की जिला बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ स्तर तक...

भाजपा की जिला बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ स्तर तक बढ़ेगी सक्रियता

खूंटी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुनीता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्णय लिया गया कि जिले के सभी मंडलों में जिला पदाधिकारी नियमित प्रवास करेंगे। साथ ही शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाना तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना है।

जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी सुनीता सिंह ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित कर भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम और संतोष त्रिपाठी, जिला महामंत्री निखिल कंडुलना, संदीप आनंद, गोपाल स्वर्णकार, कंचन सिंह, प्रियांक भगत और अनूप साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments