Homeक्राइमचार दिन में सुलझा प्रमोद कुमार हत्याकांड, दो गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

चार दिन में सुलझा प्रमोद कुमार हत्याकांड, दो गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

चतरा। राजपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव निवासी प्रमोद कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज चार दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की। एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में बताया कि 7 जून को प्रमोद कुमार के अपहरण की सूचना पर राजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान गांव से करीब 200 मीटर दूर नदी की बालू में दबा उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस जांच में तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और मानवीय सूचना के आधार पर पता चला कि अवैध हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर हुए विवाद में मृतक के एक करीबी मित्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। हत्या के बाद आरोपितों ने शव को बालू में दबाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

मामले में पुलिस ने पैथल निवासी 19 वर्षीय सुनील कुमार और 21 वर्षीय सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा, रस्सी का टुकड़ा, मृतक का आईफोन, सात जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments