Homeक्राइमदयालपुर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

दयालपुर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कारोबारी और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की गई है, जो जांच में चोरी की निकली।

तकनीकी जांच से पुलिस आरोपितों तक पहुंची

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से जुटाए गए साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी का गहन विश्लेषण किया। जांच के आधार पर चांद बाग निवासी अयान और खजूरी खास निवासी इमरान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी नूर-ए-इलाही इलाके से चोरी की गई थी।

हत्या के मकसद और साजिश की जांच जारी

गौरतलब है कि सोमवार शाम नेहरू विहार क्षेत्र में मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में उनका कुछ लोगों के साथ विवाद सामने आया था। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की साजिश, मकसद और अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की जांच जारी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड और आपसी संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को मामले में आगे और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments