Homeझारखंडरांचीमानसून की बेरुखी से झारखंड तप रहा, सामान्य से 5.9 डिग्री तक...

मानसून की बेरुखी से झारखंड तप रहा, सामान्य से 5.9 डिग्री तक बढ़ा तापमान

रांची : राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में मानसून की बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक औसत तापमान चाईबासा में 5.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा डाल्टनगंज में तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री और राजधानी रांची में 2.5 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। गर्मी के साथ ही उमस भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक उमस बोकारो थर्मल में 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 42.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद काले घने बादल छाए रहे।

वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 42.4 और न्यूनतम 28.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 40.5 डिग्री और न्यूनतम 28.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments