Homeझारखंडपरिमल नाथवाणी ने जीता राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा पर बड़ी...

परिमल नाथवाणी ने जीता राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा पर बड़ी जीत

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज कर सियासी समीकरणों को बदल दिया। गुरुवार को घोषित परिणामों में झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।

राज्यसभा चुनाव में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरुआती चरण में वोट डाला, जबकि अंतिम वोट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। चुनाव परिणाम आने के साथ ही लंबे समय से जारी राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया।

नाथवाणी को मिला एनडीए का पूरा समर्थन

चुनाव की घोषणा के बाद से ही परिमल नाथवाणी की उम्मीदवारी चर्चा में थी। निर्दलीय उम्मीदवार होने के बावजूद उन्हें एनडीए का खुला समर्थन मिला था। नाथवाणी लगातार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए और उन्होंने खुद को “पुराना झारखंडी” बताते हुए राज्य के विकास में अपने योगदान का उल्लेख किया था।

मतगणना में यह रहा परिणाम

राज्यसभा चुनाव में झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम को 29 वोट मिले और उनकी जीत पहले से लगभग तय मानी जा रही थी। वहीं, परिमल नाथवाणी को 28 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को केवल 19 वोट मिले और वे चुनाव हार गए।

नाथवाणी की जीत को झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि उनके मैदान में उतरने के बाद चुनाव मुकाबला काफी रोचक हो गया था। परिणाम ने यह भी संकेत दिया है कि मतदान के दौरान राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments