राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जमशेदपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को आम बागान मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया।

जनसेवा के रूप में मनाया गया जन्मदिवस

जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने बताया कि राहुल गांधी का जन्मदिवस जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए।

राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना

मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके विचारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर किए जा रहे संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *