Homeखेलमेसी के दो गोल से अर्जेंटीना नॉकआउट में, ऑस्ट्रिया को 2-0 से...

मेसी के दो गोल से अर्जेंटीना नॉकआउट में, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

डलास। फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। कप्तान लियोनेल मेसी ने दोनों गोल दागकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई और एक बार फिर बड़े मुकाबले में अपना जलवा दिखाया।

पेनाल्टी चूकने के बाद मेसी ने दिलाई बढ़त

मुकाबले की शुरुआत में अर्जेंटीना को वीडियो समीक्षा के बाद पेनाल्टी मिली, लेकिन मेसी इस मौके को गोल में नहीं बदल सके। इसके बावजूद टीम ने दबाव बनाए रखा।

39वें मिनट में थियागो आल्मादा और फाकुंडो मेडिना की शानदार मूव के बाद गेंद मेसी तक पहुंची। मेसी ने बेहतरीन फिनिश करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी।

मार्टिनेज़ का शानदार बचाव

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रिया ने बराबरी की कोशिश की और एक खतरनाक हमला भी किया, लेकिन गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ ने शानदार बचाव कर अर्जेंटीना की बढ़त कायम रखी।

अतिरिक्त समय में मेसी ने किया जीत पक्का

मैच के अंतिम क्षणों में अर्जेंटीना को कई मौके मिले, लेकिन दूसरा गोल नहीं आ सका। अतिरिक्त समय में ऑस्ट्रिया की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाते हुए मेसी ने नजदीक से दूसरा गोल दाग दिया और मुकाबला 2-0 से अर्जेंटीना के नाम कर दिया।

समर्थकों में जश्न का माहौल

मैच से पहले ही डलास शहर अर्जेंटीना के नीले-सफेद रंग में रंग चुका था। जीत के बाद हजारों समर्थकों ने टीम की नॉकआउट में एंट्री का जोरदार जश्न मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments