सीयूईटी-2026: जेवीएम श्यामली के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रिद्धि सिन्हा ने हासिल किए 948 अंक

रांची। जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली के विद्यार्थियों ने सीयूईटी-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। विभिन्न विषयों में छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।

रिद्धि सिन्हा रहीं विद्यालय की टॉपर

विद्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रिद्धि सिन्हा ने 948 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। आदित्य सिन्हा ने 920, नंदिनी रॉय ने 877, प्रखर कुमार ने 813, सिद्धि सिन्हा ने 810, अभिनव कुमार मिश्रा ने 793, अक्षवर्धन सिंह ने 775, झलक लाल ने 772 और विशाखा ने 744 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्राचार्य ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिया

विद्यालय के प्राचार्य बीएन झा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीयूईटी-2026 का परिणाम पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्हें विश्वास है कि जेवीएम श्यामली के विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *