Homeझारखंडजमशेदपुर बंद को मिला जनता का समर्थन, अपराध के खिलाफ एकजुटता का...

जमशेदपुर बंद को मिला जनता का समर्थन, अपराध के खिलाफ एकजुटता का परिचय : आजसू

पूर्वी सिंहभूम। बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को आयोजित बंद के सफल रहने पर आजसू पार्टी ने व्यापारियों, दुकानदारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का आभार जताया। पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि लोगों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान और वाहन बंद रखकर अपराध के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया है।

जनता में बढ़ रहा असुरक्षा का माहौल : कन्हैया सिंह

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कन्हैया सिंह ने कहा कि जमशेदपुर में हत्या, लूट, छिनतई और चाकूबाजी जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने में विफल रही है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने जिस तरह स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया, वह बेहतर कानून-व्यवस्था की जनता की मांग और बढ़ते जनाक्रोश का स्पष्ट संकेत है। उनके अनुसार, शहर के अधिकांश बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना किसी दबाव के बंद रहे, जो अपराध के खिलाफ लोगों की एकजुट आवाज का प्रतीक है।

अपराधमुक्त झारखंड के लिए संघर्ष जारी रहेगा

आजसू जिला अध्यक्ष ने सभी व्यापारिक संगठनों, दुकानदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी जनता की सुरक्षा, मजबूत कानून-व्यवस्था और अपराधमुक्त झारखंड के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से हटाने के लिए पार्टी जनजागरण अभियान को और तेज करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments