Homeक्राइमदिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का...

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़; छह गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली और पंजाब से छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनमें एक मॉड्यूल आतंकी गतिविधियों से जुड़ा है, जबकि दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था।

हथियार और पेट्रोल बम बरामद

स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज (एनडीआर) ने संयुक्त अभियान के दौरान आरोपितों के कब्जे से कई पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों और विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

नेटवर्क और फंडिंग की जांच जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस नेटवर्क के संबंध किन राज्यों और संगठनों से जुड़े हैं। साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई चेन और फंडिंग के स्रोतों की भी गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments