Homeबिहारबिहार के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से नौ की मौत

बिहार के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से नौ की मौत

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली से जहानाबाद में 03, मधेपुरा में 02, पूर्वी चम्पारण में 01, रोहतास में 01, सारण में 01 एवं सुपौल में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments