शिवहर। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
डीएम प्रतिभा रानी ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके त्याग और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देना सभी की जिम्मेदारी है।
विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने युवाओं से देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।



