Homeराष्ट्रीयईरान के हमले की भारत ने की निंदा, साइप्रस के जहाज पर...

ईरान के हमले की भारत ने की निंदा, साइप्रस के जहाज पर सवार 11 में से एक भारतीय लापता

नई दिल्ली। भारत ने ओमान के तट के पास साइप्रस के ध्वज वाले वाणिज्यिक कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए ईरानी हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए तनाव कम करने और राजनयिक समाधान का आह्वान किया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है। उसकी तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

ओमान में भारतीय दूतावास कर रहा समन्वय

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव अभियान में समन्वय कर रहा है। भारत ने सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।

तनाव कम करने की अपील

भारत ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। ऐसे हमले तुरंत बंद होने चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित एवं निर्बाध नौवहन बहाल किया जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments