Homeझारखंडरथ यात्रा: 16 से 25 जुलाई तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों...

रथ यात्रा: 16 से 25 जुलाई तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

रांची। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और रथ मेला के मद्देनजर रांची में 16 से 25 जुलाई 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। रांची ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुचारु यातायात के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 25 जुलाई को रथ वापसी (बुड़ती मेला) के दिन भी यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

इन स्थानों पर होगी पार्किंग

जारी एडवाइजरी के अनुसार, बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग शहीद मैदान में की गई है। तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्क किए जाएंगे। रिंग रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग से पार्किंग और मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

यातायात पुलिस के अनुसार, निम्न मार्गों पर कार, ऑटो, सवारी वाहन और मोटरसाइकिलों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा—

  • तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर
  • शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर
  • प्रभात तारा तिरमुहान से जगन्नाथपुर बाजार

वैकल्पिक मार्ग किए गए निर्धारित

एचईसी और विधानसभा क्षेत्र से रिंग रोड जाने वाले वाहनों को शहीद मैदान, शालीमार बाजार, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होकर भेजा जाएगा।

वहीं रिंग रोड से शहर की ओर आने वाले वाहन वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा गोलचक्कर, चांदनी चौक, सिंह मोड़ और बिरसा चौक के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

भीड़ बढ़ने पर हो सकता है रूट डायवर्जन

पुराने विधानसभा क्षेत्र से आने वाले बड़े और मिनी डोर वाहनों के लिए शहीद मैदान के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अस्थायी रूट डायवर्जन या वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सकती है।

पुलिस ने लोगों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments